फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रक्तदान महादान, बचाएं कई लोगों की जान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अमर उजाला के रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देते सीएमएस डॉ.कप्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के मीटिंग हाल में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के बेटे विश्वजीत गुप्ता ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान हैं। इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। इसलिए 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को तीन माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे कोई कमजोरी नहीं आती हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। ब्लड बैंक के अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें