फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्युत कटौती से गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र का किया घेराव

विज्ञापन
उझानी के विद्युत उपकेंद्र पर बिजली को लेकर हंगामा करते लोग व मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी के बीच अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। कटौती से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार रात कार्यशाला उपकेंद्र पर हंगामा किया। इसके अलावा शनिवार रात उझानी उपकेंद्र के बाहर हंगामा किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात शहर के कार्यशाला उपकेंद्र से पोषित इलाकों की विद्युत आपूर्ति गुल गई है। रात नौ से एक बजे तक चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही है। इससे परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। देर रात ही उपभोक्ता कार्यशाला उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि उपकेंद्र का एसएसओ जानबूझ कर कटौती कर रहा है। एक घंटे तक उपकेंद्र पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने बताया कि कार्यशाला की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया है। इसके कारण आपूर्ति बंद है। फॉल्ट को तलाशने और मरम्मत करने में काफी समय लगा। इसके कारण पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। हालांकि ढाई बजे आपूर्ति को बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली थी।
शनिवार देर शाम उझानी नगर के मुहल्ला किला खेड़ा, साहूकारा, गौतमपुरी, बहादुरगंज, पठान टोला, बरीबाईपास समेत कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप गया। उपभोक्ताओं ने पहले बिल्सी रोड की पुलिया प्रदर्शन किया। इसके बाद उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों का घेराव किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर उपभोक्ता शांत हुए। हालांकि इस दौरान एसडीओ से लेकर जेई तक किसी ने उपभोक्ताओं का कॉल रिसीव नहीं किया।

उझानी के विद्युत उपकेंद्र पर बिजली को लेकर हंगामा करते लोग व मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें