रमजाज माह में प्रत्येक शुक्रवार, अलविदा की नमाज और ईद को लेकर
जरीफनगर थाने में सहसवान एसडीएम दिनेश कुमार सिंह एवं सीओ सहसवान उमेश
कुमार यादव ने पीस कमेटी की मीङ्क्षटग ली।
इस मौके पर थाना क्षेत्र में आने
वाले गुन्नौर और सहसवान तहसील क्षेत्र के गांवों के ग्राम प्रधान तथा गांव
के मौज्जिज लोगों को आंमत्रित किया गया। एसडीएम सहसवान ने कहा कि जिन
स्थानों पर रमजान की नमाजें की जातीं हैं। उन ग्राम पंचायतों के ग्राम
प्रधान पानी एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। गांव की किसी भी तरह की
अफवाह न फैलने दें। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी स्थान को लेकर
झगड़ा हुआ हो तो उनकी जानकारी लाएं। ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।
इस मौके पर थाना इंचार्ज गंगा सिंह यादव, प्रधान श्यौराज सिंह, यशपाल सिंह,
सुनील कुमार उर्फ बिल्ला भइया, मंयक गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।