फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ को मिला 45 हजार एमटी का लक्ष्य

Fri, 08 Apr 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को गेहूं खरीद का बड़ा लक्ष्य मिला है। जिले को 1.33 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। डीएम ने इस लक्ष्य को सभी क्रय एजेंसियों को आवंटित कर दिया है। क्रय संस्थाओं ने अभी तक अपने क्रय केंद्र नहीं खोले हैं। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद निर्धारित है। दलील है कि किसानों का गेहूं खेतों में ही है। गेहूं की निकासी में अभी पांच-छह दिन और लग सकते हैं। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि शासन ने गेहूं के रेट खोलकर खरीद के लिए 15 दिन का समय और बढ़ा दिया है। इस तरह अब 15 जून तक होने वाली खरीद 30 जून तक चलेगी। गत वर्ष की भांति सात संस्थाओं को खरीद की जांच सौंपी गई है। वहीं जिलेभर में 115 खरीद केंद्र रखे गए हैं। अब इनके खुलने का इंतजार है। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने जिले को मिले लक्ष्य का आवंटन सभी क्रय संस्थाओं को कर दिया है। सबसे अधिक पीसीएफ को 45,000 एमटी खरीद का लक्ष्य मिला हैं। सबसे कम तीन हजार एमटी का लक्ष्य कर्मचारी कल्याण निगम को मिला है। खरीद से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जिले में पिछेती खेती होने के कारण एक पखवाड़ा से कम खेतों से फसल उठाने में लगेगा। क्रय क्रेंद भी तभी से शुरू हो सकेंगे।
-----
क्रय केंद्रों पर किसानों को मिलेंगी ये जरूरी सुविधाएं
0 किसानों को बैठने के लिए तख्त
0 पीने के पानी की समुचित व्यवस्था
0 लोटा, बाल्टी, गिलास आदि की उपलब्धता 
0 पानी के टव
0 छाया के लिए शामियाना
-----
खरीद के लिए जिम्मेदार संस्थाएं, उनके केंद्र और खरीद का लक्ष्य-
संस्था             केंद्र    लक्ष्य (एमटी में)
1. विपणन शाखा- 14     30,000
2. पीसीएफ-      47     45,000
3. यूपीएसएस-    35     30,000
4. एसएफसी-     05       5,000
5. कक निगम-    04       3,000
6. यूपी एग्रो-      06       7,000
7. भाखानि-       04     13,000
------
अभी गेहूं बाजार में नहीं आ पाएगा। इसमें अभी कुछ समय और लग सकता है। इसलिए अभी खरीद केंद्र सक्रिय नहीं हो सके हैं। 11 अप्रैल तक सभी क्रय केंद्र सक्रिय हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-कौशलेंद्र वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें