देवनागरी इंटर कॉलेज में विश़्व स्वास्थ्य दिवस पर जुटे डॉक्टरों ने छात्र और छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। आठ सौ से अधिक बच्चों का मेडिकल चेकअप किया गया। जरूरतमंद बच्चों को दवाएं भी मुहैया कराई गईं।
चिकित्साधीक्षक मोहम्मद तहसीन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने स्कूली बच्चों को सेहत ठीक रखने के टिप्स भी दिए। कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही पढ़ाई में सहायक बनता है। टीम में शामिल डॉ. पंकज कुमार, फैजान अहमद, शालिनी शर्मा और नत्र रोग विशेषज्ञ आरसी शर्मा ने बच्चों का चेकअप किया। थनेत्र से जुडी बीमारियों से बचाव को आंखें साफ रखने की सलाह दी गई। बच्चों का वजन भी किया गया।
प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने बताया कि टीम में शामिल डॉक्टरों ने शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों पर ज्यादा ध्यान दिया। उन्हें खानपान में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। एक सौ से अधिक बच्चों को दवाएं भी वितरित की गईं। इस मौके पर कॉलेज के प्रोमिला शर्मा, डायरेक्टर संकेत शर्मा समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।