फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसी शर्मा और इशरत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 16 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीसी क्रिमिनल साधना शर्मा की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपियों पीसी शर्मा और इशरत के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी। इससे पहले 29 सितंबर को तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। हत्याकांड में कुल आठ आरोपी हैं। बाकी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट बाद में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

उझानी के बाजार कलां निवासी डीजीसी साधना शर्मा की 23 मई को उस वक्त इनोवा कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। साधना की बहन विपर्णा गौड़ ने पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत छह लोगों के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्याकांड के लेकर पुलिस पशोपेश में थी। विवेचना के दौरान साधना शर्मा की हत्या में नामजदगी झूठी पाई गई। शक के आधार पर पुलिस ने पीसी शर्मा के रिश्तेदार गिरीश मिश्रा को 26 जून को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। पता लगा कि पीसी शर्मा ने सुपारी देकर साधना शर्मा की हत्या कराई थी। पुलिस ने गिरीश से पूछताछ के आधार पर गाड़ी मालिक राजू उर्फ रियाज को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हत्याकांड में शामिल सुपारी किलर अब्दुल नवी उर्फ मस्ताना, यासीन बाबा, राजू और गिरीश मिश्रा को जेल भेज दिया गया। 19 अगस्त को पीसी शर्मा को भी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। मुनेंद्र उर्फ पिंटू और साजिद उर्फ  मोहब्बत फरार चल रहे हैं।  
मामले में जांच कर रही क्राइम ब्रांच बरेली ने 29 सितंबर को सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी के कोर्ट में गिरीश मिश्रा, राजू उर्फ रियाज और अब्दुल नवी उर्फ मस्ताना के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। बाकी के खिलाफ बाद में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें