फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पवन गुप्ता बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अरविंद परमार महासचिव

Wed, 25 Dec 2024 10:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पवन गुप्ता अध्यक्ष एवं अरविंद परमार महासचिव चुने गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप शर्मा निर्विरोध चुने गए। मंगलवार को चार पदों पर मतदान के बाद देर शाम को परिणाम जारी किया गया। 14 पदों के चुनाव परिणाम एक जनवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद का चुनाव का परिणाम रोक दिया गया है, उसकी भी घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर पवन गुप्ता ने होतेलाल मौर्य को हराया, महासचिव पद पर अरविंद परमार ने सुनील बंसल को हराया। संयुक्त सचिव प्रशासन पर अमनेश ने अमित सोलंकी को हराया। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर ओमपाल ने प्रमोद को हराया।

इन पदों पर एक जनवरी को होगी मतगणना
कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारणी, पुस्तकालय पद तथा कार्यकारिणी के पदों पर एक जनवरी को काउंटिंग के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी ।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रोके गए परिणाम को भी एक जनवरी को घोषित किया जाएगा।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें