फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाषण, काव्यपाठ दोनों में गीतांजलि ने मारी बाजी

Wed, 25 Dec 2024 10:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी समारोह में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपदीय महाविद्यालय स्तरीय भाषण व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। राजकीय महाविद्यालय की गीतांजलि ने दोनों में ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में अटल एवं सुशासन विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में गीतांजलि सिंह ने प्रथम, अनूप सिंह ने द्वितीय व शगुन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन व उनकी कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में गीतांजलि सिंह ने प्रथम, अनूप सिंह यादव ने द्वितीय व नव्या सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी, राजकीय महिला महाविद्यालय, जेएस डिग्री कॉलेज, एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी आदि विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी विजेता को अटल जयंती सुशासन दिवस के मुख्य समारोह में डीएम की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. अमित शर्मा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता सुमिता गोला, समाज कल्याण विभाग के महाराज सिंह व सिंगलर मिशन गर्ल्स कॉलेज की प्रवक्ता कामिनी गुप्ता ने निभाई। कल्चरल क्लब की समन्वयक डॉ. सरिता यादव, डॉ. अमित शर्मा ने अटलजी के व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस मौके पर महाराज सिंह, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. छविराम सिंह यादव, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. हुकुम सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें