उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव फंटूमिया में बच्चों ने जो आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति, भारतीय संस्कृति पर आधारित गीतों ने लोगों में जोश भर दिया। मुख्य अतिथि डीएम शंभूनाथ ने कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। विद्यालय के कप्तानों ने मशाल प्रज्वलित करके उन्हें सौंपी।
वाइस कैप्टन दक्ष राठौर ने शपथ पढ़ी। इसके उपरांत मार्च पास्ट में बच्चों ने कदमताल की। प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश ने विद्यालय की प्रगति की आख्या प्रस्तुत की। अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने विचार रखे। मुख्य अतिथि डीएम शंभूनाथ ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन यह साबित करता है कि प्रबंधन और स्टाफ कितना परिश्रम करता है। इस बीच बच्चों ने भारत वंदना, बंबू डांस, फन-एन-मस्ती, वीआर ट्राइबल्स की बेहतरीन प्रस्तुती दी। अंत में टिथोनाइट मस्ती में बच्चों ने समां बांध दिया। नृत्य के साथ ही जिमनास्टिक की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में फनटूनिया प्रभारी कुलदीप साहू, शुभि गुप्ता, शिप्रा अरोरा, मनजीत कौर, पूजा सक्सेना, रोमा गुप्ता, खुश्बू,यशी गुप्ता, फिरदौस, खुश्बू दुआ,नगमा ओवैस, ज्योति गुलाटी, नीति गंगवार, मनी तोमर, करिश्मा बब्बर, शीतल, मांडवी वैश्य, विपिन सक्सेना,राहुल आर्य,अतुल भारती का सहयोग रहा। प्रतिभाओं को डीएम, निदेशक शरद बंसल, मुख्य संरक्षक देवेश बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा रजनीश गुप्ता,अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नन्हीं तनिष्का की प्रस्तुति ने नम की आंखें
बदायूं। वार्षिकोत्सव में स्कूल बैंडके बच्चीों ने स्टेज पर एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इन्हीं में से शिक्षिका शीतल के साथ कक्षा एक की मासूम छात्रा तनिष्का खन्ना की 'ेटी बोझ नहीं है' की प्रस्तुति ने कैंपस में मौजूद सभी की आंखों को नम कर दिया। उसकी प्रस्तुति ने समाज को यह आइना दिखाया कि बेटी बोझ नहीं हैं वो भी माता-पिता का हिस्सा हैं।
माताओं का भी हुआ सम्मान
बदायूं। समारोह में माताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें श्रुति वैश्य, महक माहेश्वरी, विनीता पाठक, रिमी अग्रवाल, रितु कुमार, अंजलि, वंदना यादव, भावना वार्ष्णेय, महिला वैश्य, प्रियंका चौैधरी आदि शामिल रहीं।