फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घोड़े की मौत, एक घायल

Sun, 21 Feb 2016 08:09 PM IST
सिलहरी (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली रोड पर टिकटगंज तिराहे के पास गन्ना भरे ट्रक की टक्कर से घोड़े की  मौत हो गई। तांगा चालक अलाउद्दीन घायल हो गया। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव  खुनक निवासी अलाउद्दीन तांगा चलाकर परिवार पालते हैं। रविवार को  गोपाल टाकीज के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बदायूं से बिसौली की  ओर जा रहे गन्ना से भरे ट्रक ने तांगे को टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े  की मौके पर मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के बाद तांगे पर सवारियां नहीं  थीं। हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को मय चालक  हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें