फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाजार पर देशभक्ति का रंग, खूब बिके तिरंगा गुब्बारे और रिस्टबैंड

विज्ञापन
दुकान पर तिरंगा देखते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाजारों में देशभक्ति का रंग चढ़ा दिखा। तिरंगा झंडा, बैज, रिस्टबैंड, स्टीकर, कैप और तिरंगे रंग की ड्रेस की खूब बिक्री हुई। बच्चे और बड़े जरुरत के हिसाब से इनकी खरीदारी करते नजर आए। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए तिरंगे की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार, छह सड़का रोड और टिकट गंज समेत प्रमुख बाजारों में तिरंगे की दुकानें लगी हैं। दुकानदार जफर ने बताया कि झंडे के साथ रिस्टबैंड, कैप और बैज की सबसे अधिक मांग है। बाजार में 10 रुपये से 100 रुपये तक के छोटे झंडे उपलब्ध हैं। सर्वाधिक बिक्री तिरंगा बैलून की है।
दुकानदार प्रवीन के अनुसार, स्टीकर पांच से 50 रुपये, रिस्टबैंड 15 से 40 रुपये और बैज पांच से 15 रुपये तक में बिक रहे हैं। बाजार में छोटे झंडों के अलावा बड़े आकार के झंडों की भी मांग है। इनकी कीमत करीब 150 से 700 रुपये तक है।
विज्ञापन



खूब बिकीं तिरंगे रंग की फैंसी ड्रेस

स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें बच्चे देशभक्ति के गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां देते हैं। इसे लेकर तिरंगे रंग की फैंसी ड्रेस की मांग अधिक है। 400 से 800 रुपये तक की ड्रेस उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए अभिभावक कार्यक्रम के अनुसार ड्रेस खरीद रहे हैं। अब तक करीब 1000 से अधिक पीस की बिक्री हो चुकी है।


लड्डू की बुकिंग शुरू
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में वितरण के लिए बूंदी और उससे बने लड्डूओं की मांग है। इसके ऑर्डर बृहस्पतिवार से ही बुक होने शुरू हो गए थे। दुकानदार प्रदीप के अनुसार, इस बार करीब 200 से 300 रुपये प्रति किलो की कीमत में बूंदी के लड्डुओं की बुकिंग की गई है। भावों में अंतर देसी घी और साधारण घी या रिफाइंड से तैयार किए जाने के कारण है।

दुकान पर तिरंगा देखते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें