15 अगस्त के अवसर पर नगर पालिका का सजाया गया। संवाद
बदायूं। स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर शुक्रवार को सरकारी विभागों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। शाम होते ही सरकारी विभाग, प्रमुख चौराहे आदि तिरंगा रोशनी में जगमगा उठे। शनिवार को शहर के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इससे पहले जिलेभर में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।
मुख्य समारोह कलक्ट्रेट परिसर में सुबह आठ बजे से होगा, जहां जिलाधिकारी अवनीश राय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज से सुबह 6:30 बजे कलक्ट्रेट शहीद स्थल तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिला पुरुष ओपन दौड़ प्रतियोगिता सुबह 7:30 बजे। सुबह आठ बजे सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सभी विकास खंड कार्यालयों और स्वतंत्रता से जुड़े स्थल स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह नौ बजे शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।
सुबह दस बजे गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय में ध्वजारोहण होगा। पूर्वाह्न 11:45 बजे बदायूं क्लब में ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में पूर्वाह्न 11 बजे मरीजों को फल बांटे जाएंगे। डायट परिसर में पौधरोपण पूर्वाह्न 11:30 बजे होगा। निर्बल वर्गीय बस्ती नेकपुर, बजरंग नगर, शिवपुरम, मझिया, नगला शर्की में पूर्वाह्न 11:30 बजे से स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थाओं में खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगी। जिला कारागार में पूर्वाह्न 11:30 बजे फल वितरण किया जाएगा।
15 अगस्त के अवसर पर नगर पालिका का सजाया गया। संवाद