फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात को सर्दी और दिन में धूप बढ़ने लगे बुखार के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में सर्दी-खांसी के अलावा बुखार के मरीज भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। अपराह्न दो बजे तक 1245 मरीजों ने पर्चा बनवाकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाकर दवा ली। इनमें सबसे अधिक बुखार के 412 मरीज रहे।
विज्ञापन


बीते तीन दिन से धूप तेज होने से सर्दी का असर कम हो गया है। हालांकि ठंडी हवा चल रही है। मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को ओपीडी के अलावा पैथाेलॉजी, एक्स-रे और सीटी स्कैन के लिए कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रही। अस्पताल में दवा लेने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
दिनभर में लगभग 1245 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 412 मरीज बुखार तो शेष सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित थे। चिकित्सक डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि बदलता मौसम बच्चों और बुजुर्ग के लिए ज्यादा खतरनाक है। अचानक तापमान में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन




जांच के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार
पैथालॉजी, एक्सरे और सीटी स्कैन केंद्र पर जांच के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में जांच की पर्ची लेकर पैथोलॉजी पहुंचने वाले कुछ मरीजों को ही समय से रिपोर्ट मिली और वे चिकित्सक से दोबारा परामर्श लेने पहुंचे। अपराह्न दो बजे ओपीडी खत्म होने के बाद अधिकांश मरीजों को रिपोर्ट मिली, जिसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब उन्हें इलाज के लिए दोबारा अस्पताल आना होगा।


भीड़ ज्यादा होने के चलते रोगियों को जांच रिपोर्ट मिलने में देरी होती है, लेकिन ओपीडी में उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जा रही है।-डॉ. कप्तान सिंह , सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें