फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: दिवाली पर नाकाफी दिख रही यातायात व्यवस्था, डग्गामार वाहन संचालक हुए सक्रिय

Sun, 23 Oct 2022 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

त्योहारी सीजन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर फर्रुखाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर वाया दातागंज, इस्लामनगर-बिसौली, सहसवान-बिल्सी रूटों पर रोडवेज बस सेवा लड़खड़ाने लगी है। हालांकि, हाल ही में टनकपुर-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू होने से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में त्योहार पर लोग घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। फर्रुखाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर वाया दातागंज, इस्लामनगर-बिसौली, सहसवान-बिल्सी रूटों पर रोडवेज बस सेवा लड़खड़ाने लगी है। हालांकि, हाल ही में टनकपुर-मथुरा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू होने से कुछ राहत मिली है। इस बीच डग्गामार वाहन संचालक रोडवेज बसों की कमी का फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन


बदायूं रोडवेज डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 37 बसें अनुबंधित और 131 निगम की हैं। डिपो को सबसे ज्यादा आमदनी दिल्ली रूट पर होती है। बदायूं के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में काम करते हैं। त्योहारों पर घर वापसी कर रहे हैं। दरअसल, बदायूं-दिल्ली, बदायूं-लखनऊ के बीच रेल सेवा नहीं है। बदायूं से बरेली, पीलीभीत, खटीमा, टनकपुर, काशीपुर, किच्छा, लालकुआं, कासगंज, हाथरस, मथुरा के लिए सीधी रेल सेवा है। हालांकि, ट्रेनों का समय निर्धारित है और ट्रेनों की संख्या काफी कम है। ऐसे में ट्रेन छूटने की दशा में यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ता है। रोडवेज की बसें कम पड़ जाने के कारण डग्गामार हावी हो गए हैं।

वर्कशॉप में दिन-रात चल रहा काम
भैयादूज पर लोकल रूटों पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बदायूं डिपो प्रबंधन सभी रूटों पर पर्याप्त बसों की उपलब्धता के लिए बसों की मरम्मत का काम तेजी से हो रहा है। डिपो के बेड़े में शामिल करीब 80 बसों की उम्र दस वर्ष से अधिक हो गई है। इनके दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी है। इन बसों का संचालन बदायूं से कॉशांबी तक ही किया जा रहा है। वर्कशॉप में दिन-रात काम कर रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बड़ा दी है। ट्रेनों की जांच के लिए खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है। शनिवार को भी आरपीएफ ने यहां से गुजरने वाली ट्रेनों और स्टेशन परिसर में जांच की। जांच में खोजी कुत्तों का सहारा भी लिया गया। स्टेशन अधीक्षक प्रवीन पारस ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले इन दिनों ज्यादा यात्री पहुंच रहे हैं। ट्रेनों का संचालन समय से हो रहा है।
त्योहार पर किसी रूट पर यात्रियों को समस्या न हो और समय से बस मिले इसके लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी रूट पर दिक्कत नहीं है। डिपो परिसर के पास से होने वाली डग्गामारी के संबंध में पुलिस-प्रशासन को लिखा गया है। हर रूट पर पर्याप्त बसें हों इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम बदायूं डिपो

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें