खबर का असर: गौरी शंकर से आगे टूटी सड़क को समतल करने का काम करती लोक निर्माण विभाग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। गौरी शंकर मंदिर से उसावां को जाने वाली रोड में पहले काफी गहरे गड्ढे थे। हाल ही में बारिश के दौरान जलभराव से खंभे में उतरे करंट के कारण एक घोड़ा मर गया था। इसके बाद इस सड़क की दुर्दशा पर अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क को गिट्टी-मिट्टी डलवाकर समतल कराया गया है। इससे राहगीरों को थोड़ी राहत मिली है।
मुरादाबाद-फर्रुखबाद हाईवे शहर के गौरी शंकर मंदिर के सामने से होकर निकल रहा है। शहर के आसपास हाईवे का करीब नौ सौ मीटर का रोड टूटा हुआ है। इसमें भी 500 मीटर का हिस्सा बेहद खराब है। अभी बेमौसम बारिश के दौरान यहां जलभराव हो गया था। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हो रही थी। घोड़े की करंट से मौत के बाद पीडब्ल्यूडी ने यहां से पानी निकलवाया था।
अब सड़क पर पानी सूखने पर यहां गिट्ट व मिट्टी डालकर सड़क के गड्ढे भरे गए हैं। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनीष सिंह ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सड़क समतल कराई है। इस सड़क निर्माण को लेकर शासन में वार्ता हुई है। दिवाली के बाद में स्वीकृति मिलने बाद धनराशि निर्माण कार्य के लिए मिल सकती है।