फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद छाए  बादल, धूप से राहत

Fri, 01 Jul 2016 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश के बाद छाए  बादल, धूप से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंद स्थानों पर उमसभरी गर्मी लोगों को करती रही बेहाल 
विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह पौ फटते ही हुई रिमझिम बारिश और उसके बाद दिन भर बादल छाए रहने से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि इससे उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को पसीना पसीना होना पड़ा। 
विज्ञापन

सुबह से रिमझिम बारिश होने पर छतों पर सो रहे लोगों की नींद में खलल पड़ा, लेकिन इससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों ने देर सुबह तक नींद ली। हालांकि बाद में बूंदाबांदी होने से लोगों को दफ्तरों और दुकानों पर जाने से पहले बारिश से बचने के इंतजाम करने पड़े। बारिश बंद होने से लेकर शाम तक बादल छाए रहे। इससे रोजेदारों और जुमे की नमाज अदा करने के लिए गए लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बादल छाने की वजह से लोगों को धूप से राहत मिली तो बाजारों और सड़कं पर लोगों का हुजूम नजर आया। हालांकि बंद स्थानों या कमरों आदि में बैठने वालों को उमस की वजह से पसीना-पसीना होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें