फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी के आदेश पर भी डायट प्राचार्य बेखबर

Sun, 21 Feb 2016 07:40 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से इस बार छह सचल दलों का गठन किया गया, लेकिन पांच दल ही जिले में छापामारी कर रहे हैं। डायट प्राचार्य अभी भी निरीक्षण करने के लिए नहीं निकल रहे हैं।
बता दें कि सचल दलों में डीआईओएस, बीएसए, लेखाधिकारी, दातागंज-जगत के प्रधानाचार्य और डायट प्राचार्य को इंचार्ज बनाया गया था। इन सचल दलों में पहले दिन ही पांच दस्ते ही निरीक्षण को निकले। बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन ही मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवप्रकाश द्विवेदी ने जिले में अचानक निरीक्षण कर सभी अधिकारियों को चौंका दिया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें जब डायट प्राचार्य द्वारा छापामारी न करने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य को तत्काल आगामी परीक्षाओं में छापामारी करने के आदेश दिए थे, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को भी परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य सचल दल में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

डीआईओएस बीना यादव हां जिले में सिर्फ  पांच सचल दल ही छापामारी कर रहे हैं। डायट प्राचार्य ने फोन कर जानकारी दी  है कि कार्यभार अधिक होने के कारण सचल दल के साथ चलना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन

---
मुझ पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की बातें हो रही हैं। मुझे जेडी द्वारा पत्र लिखकर परीक्षा के दौरान छापामारी करने के आदेश मिले थे। मैंने पत्र लिखकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दे दी है। विभाग द्वारा मुझे गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई है, यदि गाड़ी मिलती है तो मैं जाऊंगा। शनिवार को हुई  परीक्षा में मैं डीआईओएस द्वारा भेजी गई गाड़ी से सचल दल के साथ ककराला और उसावां क्षेत्र में गया भी था।
-राजीव कुमार दिवाकर, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें