फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up News: राज्यमंत्री असीम अरुण ने 12 जून को पार्क का किया उद्घाटन, 14 को ही बदल दिया गया नाम, लोग कर रहे ये चर्चाएं

Tue, 14 Jun 2022 10:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर (बदायूं) 

सार

12 जून को जब राज्यमंत्री ने पार्क का उद्घाटन किया था तो उस वक्त वहां पर राजा वेन स्मृति मनरेगा पार्क लिखा हुआ था, लेकिन मंगलवार को यहां पर ग्राम प्रधान मुमताज अली द्वारा राजा वेन स्मृति पार्क को मिटाकर ओपन जिम नाम लिख दिया गया। वहीं मामले के बीडीओ का कहना है कि ब्लॉक की ओर से नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री असीम अरुण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में 12 जून को समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण एक पार्क का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कस्बे में राजा वेन स्मृति मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया, लेकिन मंगलवार को ही उसका नाम बदल दिया गया। जो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।

विज्ञापन


बिनावर कस्बे में स्थित पार्क कुछ दिनों पहले चर्चा में आया था। इसकी वजह राज्यमंत्री असीम अरुण द्वारा उसका उद्धाटन किया जाना था, लेकिन दो दिन बाद फिर से ये पार्क चर्चाओं में आ गया। हालांकि इस बार पार्क के चर्चा में आने की वजह हैरान कर देने वाली है। क्योंकि 12 जून को जब राज्यमंत्री ने पार्क का उद्घाटन किया था तो उस वक्त वहां पर राजा वेन स्मृति मनरेगा पार्क लिखा हुआ था, लेकिन मंगलवार को यहां पर ग्राम प्रधान मुमताज अली द्वारा राजा वेन स्मृति पार्क को मिटाकर ओपन जिम नाम लिख दिया गया। कस्बा में पार्क के नाम में हुआ बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में बिनावर प्रधान मुमताज अली ने बताया कि पेंटर से गलती हो गई थी, अब उसे सही करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

बीडीओ बोले ब्लॉक की ओर से नाम में नहीं कराया गया संशोधन
सालारपुर ब्लॉक के बीडीओ विजयंत कुमार सिंह का कहना है कि ब्लॉक की ओर से नाम में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। उद्घाटन के दौरान राजा वेन स्मृति मनरेगा पार्क ही लिखा हुआ था। नाम बदलाव की हमारे पास कोई सूचना नहीं है। अब इस मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें