फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर चार गिरफ्तार, दो जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान इलाके में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने केे बावजूद लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले के कुछ क्षेत्रों में लगातार लॉकडाउन तोड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनमें से दो जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

मूसाझाग पुलिस गुरुवार सुबह क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान दातागंज कस्बे के परा मोहल्ला निवासी ताहिर बाबू पुत्र नन्हे बाबू लॉकडाउन में घूमते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 188, 269 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और उसे जेल भेज दिया। वहीं बिनावर पुलिस चंदन नगर खरैर निवासी जलाल मियां पुत्र मैकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इधर, बिल्सी पुलिस ने ग्राम बादशाहपुर निवासी चरन सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह और धनपाल पुत्र हाकिम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का धारा 151, 107/116 तहत चालान कर दिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें