फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मची खलबली, कई घंटे चली तलाशी

Thu, 16 Jul 2026 01:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत डाकघर खाली कराकर बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड से तलाशी ली। तीन घंटे की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस ने की जांच। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं शहर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मेल के जरिए मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। डाकघर के आधिकारिक ईमेल पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजी गई मेल का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने ग्राहकों को बाहर कराकर डाकघर का कोना-कोना छाना। 

विज्ञापन




सीओ सिटी राहुल पांडेय के निर्देश पर पुलिस की कई टीमों ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ जांच की। डाकघर और आसपास के परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तीन घंटे तक पुलिस ने कोने-कोने की जांच की। डाकघर में रखे पार्सल, लेटर और अन्य सामान को भी बारीकी से चेक किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु 
तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। धमकी भरा मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं थीं। पुलिस अधिकारियों ने  बताया कि डाकघर के मेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। 

सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में है। गौरतलब है कि बुधवार को जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें