फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पनीर, छोले, मिक्सवेज और रसगुल्ले... कहीं तो रही गड़बड़

विज्ञापन
उझानी में शादी समारोह में खाना खाने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती बराती।
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। विशाल प्रजापति और बुलबुल की शादी की दावत में मटर पनीर, मिक्सवेज, छोलों की सब्जी, रसगुल्लों के अलावा तंदूरी रोटी व पूड़ियोंं की भी व्यवस्था थी। जिसने भी खाना खाया, बोला-कहीं कुछ गड़बड़ जरूर है।
विज्ञापन


फूड प्वॉइजनिंग की वजह सब्जियां या फिर रसगुल्ले रहे, यह तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से जांच किए जाने के बाद ही सामने आएगा, लेकिन इसके बाद शादी समारोह में खलबली मचने पर सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को बच्चों को आई।
शादी में शामिल होने के लिए पंजाब के संगरूर से परिवार के साथ यहां पहुंचे मुरारी लाल ने बताया कि बेटे गौरव को जब उल्टी- दस्त शुरू हुए तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान वधू पक्ष के कई बच्चों और महिलाओं को उल्टी-दस्त शुरू होने पर उनके परिजन तुरंत ही उन्हें निजी वाहन से बदायूं ले गए, जबकि दूल्हे के भाई सचिन ने बच्चों समेत 10-12 लोगों को अपने परिचितों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल संचालक डॉ. नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि अब सभी की हालत ठीक है। गर्मी के दिनों में कुछ भी गड़बड़ खा लिया जाए तो अमूमन उल्टी- दस्त शुरू हो जाते हैं।

-

मसालों के पैकेट दिखाकर दुर्गा प्रसाद बोले-हलवाई ने बिगाड़ा खेल

फूड प्वॉइजनिंग की घटना के बाद दूल्हे के पिता दुर्गा प्रसाद ने इस्तेमाल होने से बचे मसालों और उनके खाली पैकेट इकट्ठे कर लिए। उन्हें हलवाई रामकिशोर को दिखाते हुए उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए। दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हलवाई की वजह से ही बच्चों और महिलाओं समेत करीब 25 लोगों की हालत बिगड़ी। इसकी शिकायत वह अधिकारियों से भी करेंगे। उन्होंने बताया 300 लोगों के लिए खाना बनवाया था। हलवाई को सभी सामान अच्छी क्वालिटी का लाना चाहिए था।

-

हलवाई रामकिशोर बोला- खाना उसने भी खाया, उसे कुछ नहीं हुआ

हलवाई रामकिशोर अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर गुस्से में दिखा। बरातियों ने खाने की क्वालिटी पर सवाल उठाए तो वह अपने दोनों सहयोगियों के साथ उन्हीं के सामने खाना खाने लगा। सोमवार सुबह अपना सामान समेटकर धर्मशाला से बाहर निकलते समय रामकिशोर ने पूछे जाने पर बताया कि तय मेन्यू के अनुरूप ही दावत का सामान तैयार किया था। उसने तो दूल्हे के परिजनों के सामने ही खाना खाया। खाने में कोई खराबी होती तो उसकी और उसके सहयोगियों की भी हालत खराब होती।



पुरानी खाद्य सामग्री से बना भोजन या फिर पनीर की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की वजह से फूड प्वॉइजनिंग के मामले सामने आते हैं। थोड़ा-बहुत खा लेने से तबीयत नहीं बिगड़ती। उल्टी और दस्त तभी होते हैं, जब पहले रखा हुआ भोजन भरपेट किया जाए।
- राजकुमार गंगवार, चिकित्साधीक्षक

उझानी में शादी समारोह में खाना खाने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती बराती।

उझानी में शादी समारोह में खाना खाने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती बराती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें