फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों आपदा पीड़ितों की समस्याओं पर विचार करने के लिए जुटे किसानों की पंचायत में उस वक्त हंगामा हो गया जब चेतूनगला के व्यक्ति ने जमीन बंटवारे का निजी मामला पेश किया। किसानों की पहल पर बहुजन किसान दल के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामला शांत हुआ तो अहम मुद्दों पर चर्चा हो पाई।
विज्ञापन

कादरचौक क्षेत्र के गांव बमनौसी में पंचायत के दौरान ज्यादातर किसानों ने अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए किसान कमेटी के गठन का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि एकजुटता की कमी की वजह से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों आपदा से इलाके के किसानों को फसल के रूप में सर्वाधिक नुकसान हुआ लेकिन राजस्व कर्मियों ने सर्वे में मनमानी करके पात्रों को आपदा का मुआवजा मुहैया नहीं कराया। बमनौसी समेत आसपास गांव के आपदा पीड़ित अभी भी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। कुछ किसानों ने नुकसान की दास्तां भी बयां की।
पंचायत में चेतूनगला के राजवीर ने जमीन बंटवारे का निजी मामला उठाया तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। बोले-पंचायत निजी मामलों पर विचार करने के लिए नहीं है। सामूहिक समस्या के मामलों पर ही विचार होगा। राजवीर के जिद पकड़ने की वजह से पंचायत में हंगामा हो गया। बाद में बीकेडी के जिला महासचिव सत्यवीर सिंह ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पंचायत में शोभाराम, सत्यपाल सिंह, सूरजपाल, मोहर सिंह, विद्याराम, रुकुमपाल, संतोष कुमार, चंद्रपाल, पूरनलाल, ओमप्रकाश यादव और जयवीर सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें