फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः बिसौली की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति ने खरीदा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष और उझानी, इस्लामनगर व बिसौली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सोमवार को भी नामांकन पत्रों की ब्रिकी होगी साथ ही उन्हें जमा भी किया जा सकेगा। नामांकन पत्र जमा करने का सोमवार केे अंतिम दिन है। इधर रविवार को बिसौली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन लोगों ने अपनी दावेदारी ठोंकी हैं। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति भी शामिल है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष और तीन ब्लॉक प्रमुख पद पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार प्रशांत ने निर्देश दिए हैं कि 17 फरवरी तक नामांकन पत्रों की ब्रिकी की जाएगी, और जमा भी होंगे। उसके उपरांत ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नाम वापसी 18 फरवरी को है, साथ ही 19 फरवरी को मतदान होगा, जो सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद में मतगणना की जाएगी। ये सभी कार्य संबंधित ब्लॉकों पर होंगे। रविवार को बिसौली क्षेत्र की राजनीति गलियारों में हलचल तब मच गई, जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीवती के पति रामवीर सिंह ने पर्चा खरीदकर दावेदारी ठोंक दी। वहीं भाजपा समर्पित अमित पाठक और उनकी पत्नी विनीता पाठक ने पर्चा खरीदा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी तीन लोग मैदान में है। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, दमयंती वर्मा और भाजपा समर्थित प्रीति सागर मैदान में हैं। हालांकि स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी, जब नाम वापसी का समय निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें