फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हासीगंज में युवक की गला दबाकर हत्या, गड्ढे में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसैइया गुसांई के मजरा हासीगंज में शनिवार रात एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका शव गांव के बाहर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। युवक देर रात पड़ोस के गांव फतेहगंज से दावत खाकर लौटने के बाद घर से लापता हो गया था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला घोंटकर (स्ट्रेंगुलेशन) किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हासीगंज गांव निवासी वीरेंद्र (30) पुत्र दरबारी लाल दो भाइयों में बड़ा था। उसके चार बच्चे हैं। परिवार वालों के मुताबिक वीरेंद्र शनिवार शाम अपने चचेरे भाई जबर सिंह के साथ पड़ोस के गांव फतेहगंज दावत खाने गया था। वहां से रात करीब 12 बजे दोनों भाई लौटे और सोने को कहकर अपने-अपने घर चले गए। रविवार सुबह परिवार वाले जागे तो वीरेंद्र अपने विस्तर से गायब था। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वीरेंद्र के लापता होने की सूचना दातागंज पुलिस को दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ जाकर वीरेंद्र को पूरे गांव में तलाश किया। उसी दौरान कुछ लोग खेतों की तरफ गए। तभी गांव के बाहर एक गड्ढे में वीरेंद्र का शव पड़ा मिला। उस गड्ढे में पानी भरा हुआ था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वीरेंद्र की मौत गला दबाकर की गई थी। इससे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
परिजन बोले- नहीं है किसी से रंजिश
वीरेंद्र के परिवार वालों ने अपने गांव में किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। परिवार वाले खुद हैरान है कि युवक घर से कैसे गायब हो गया था। उसकी लाश गांव के बाहर गड्ढे में कैसे पहुंची। युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं।
विज्ञापन

युवक की लाश गड्ढे में पड़ी हुई मिली थी। मामला संदिग्ध लग रहा था। इससे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। उसकी गला दबाकर हत्या बताई गई है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें