फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: बदायूं में तीन महिलाओं समेत पांच प्रत्याशी बने ग्राम प्रधान, जानिए कौन कहां से जीता

Fri, 21 Feb 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिले की पांच ग्राम पंचायतों पर तीन महिलाओं समेत पांच ग्राम प्रधान र्निवाचित हुए। 
विज्ञापन
विजयी महिला प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के अंबियापुर ब्लॉक की बैरमई खुर्द ग्राम पंचायत से बहोरन लाल ने उपचुनाव जीता। यहां चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 865 मत डाले गए। जिनमें 30 मत खारिज हो गए। यहां बहोरन लाल 331 मत प्राप्त कर विजयी हुए। जबकि 220 मत प्राप्त कर धर्मेंद्र प्रताप सिंह हार गए। 

विज्ञापन


इस्लामनगर के फिरोजपुर गुमराह में महिला सीट थी। यहां दो महिला प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। कुल 726 मत पड़े। इनमें 22 मत खारिज हो गए। संगीता सिंह ने 370 मत प्राप्त कर कन्यावती को 36 वोटों से हरा दिया। 

विजयी प्रत्याशी का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सौरभ 660 मतों से जीते 
कादरचौक विकास खंड की पसेई ग्राम पंचायत की सीट अनारक्षित थी। यहां दो प्रत्याशियों के लिए 966 मत डाले गए। 54 मत खारिज हो गए। यहां सौरभ यादव ने 786 मत पाकर बड़े अंतर से तपन कुमार को 660 मतों से हरा दिया। तपन कुमार को महज 126 ही मत प्राप्त हुए। 

दहगवां के कमालपुर की ग्राम पंचायत में महिला सीट आरक्षित थी। यहां दो महिला प्रत्याशियों के लिए 1101 मत डाले गए। जिनमें 14 मत खारिज हो गए। सुनीता ने 602 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं, ललतेश कुमारी को 486 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

ढोल बजाकर मनाया जश्न 
बिसौली विकास खंड के चंदपुरा ग्राम पंचायत सात प्रत्याशी मैदान में उतरे। जहां देववती ने 441 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। यहां कुल 1275 डाले गए। जिनमें 46 मत खारिज कर दिए गए। तीन प्रत्याशियों को महज सात-सात मत ही प्राप्त हुए। प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें