फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्पदंश से पल्लेदार की मौत, मंडी गेट पर रखकर हंगामा

विज्ञापन
राजन। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिल्सी। कस्बा की गल्ला मंडी समिति में बृहस्पतिवार शाम एक पल्लेदार की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन पल्लेदार का शव लेकर गल्ला मंडी पहुंचे। यहां मंडी गेट पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। दोपहर बाद हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में सर्पदंश से पल्लेदार की मौत की वजह सामने आई। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव दिधोनी निवासी पल्लेदार राजन सिंह (35) पुत्र लटूरी सिंह गल्ला मंडी समिति में मेहनत मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह गल्ला मंडी से घर जा रहे थे, लेकिन गांव के पास ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजन उन्हें बिल्सी सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और परिजन शव ले गए। शुक्रवार सुबह परिजनों को पल्लेदार के साथ अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने अंदेशा जताया कि गल्ला मंडी में ही पल्लेदार के साथ कोई घटना की गई है। इससे उनकी मौत हुई है। इसके चलते परिजन पल्लेदार का शव गल्ला मंडी लेकर आए। यहां गेट पर शव रखकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार के बाद सीओ संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें सर्पदंश से मौत की वजह से पुष्टि हुई। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें