फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी झंडे को लेकर उबाल, कई संगठनों ने दिया ज्ञापन

Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडे को लेकर उबाल, कई संगठनों ने दिया ज्ञापन 
विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों में उबाल है। बुधवार को इसके विरोध में भाजपाइयों ने जुलूस निकाला। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बाद में भाजपाई एसएसपी से भी मिले। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

भाजपा पार्टी जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तानी झंडा लहराने वाले देशद्रोही हैं। ज्ञापन देने वालों में रविंद्रपाल सिंह, अजीत वैश्य, भेष पटेल, शारदेंदु पाठक, धर्मेंद्र शाक्य, मनोज, अंकित मौर्य, प्रभाशंकर वर्मा, मुनीष अग्रवाल, तरुण राठौर, राजू मौर्य आदि रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने का विरोध किया है। वहीं, बजरंग दल जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इसके साथ आतंकवादी बुरहान वानी के भाई खालिद वानी की मौत पर उसके परिवार को मुआवजा देने के जम्मू-कश्मीर सरकार के फैसले का विरोध किया गया।

बिसौली में सड़कों पर उतरे युवा, नारेबाजी की
बिसौली। पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने के विरोध में बुधवार को सैकड़ों युवा तिरंगा लेकर सड़क पर आ गए। इन लोगों ने भारत माता और वंदेमातरम के उद्घोष के साथ जुलूस निकाला। पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में युवाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आरडी राम के कार्यालय में दिया। यहां पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

पाकिस्तानी झंडा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही लोगों में गुस्सा था। बुधवार को जुलूस के दौरान लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई। तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा देखते हुए सीओ प्रकाश कुमार भी फोर्स के साथ तहसील पहुंच गए। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में दुर्गेश वार्ष्णेय, शिवकुमार पाराशरी, घनश्याम दास, अनिल कुमार अक्कू, मनोज टाटा, सत्यनारायण शर्मा, समित शर्मा, राहुल कुमार, सुधाकर सक्सेना, नितिन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें