फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटर हत्याकांड : तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चाकू हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में दो सौ रुपये की खातिर हुई पेंटर शाहिद हुसैन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी फजल को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है। पुलिस ने फजल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वादी इक्तेदार अहमद ने तीन मई 2026 को दी तहरीर में कहा था कि उनके साले शाहिद हुसैन को मोहल्ला सोथा नई बस्ती में नईम, फजल और वासिफ ने मिलकर मार डाला है। यह हत्या दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फजल तभी से फरार चल रहा था।
पुलिस ने मंगलवार को फजल को ऊंची जियारत के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में फजल ने बताया कि उसके बड़े भाई नईम का शाहिद हुसैन से मजदूरी के दो सौ रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। शाहिद ने नईम को पीटा था, जिसका बदला लेने के लिए तीनों भाइयों ने मिलकर शाहिद पर हमला किया। फजल ने चाकू से वार किया, वासिफ ने जंजीर से हमला किया और नईम ने शाहिद के हाथ पकड़े थे। फजल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया, जिसके बाद आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें