फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश के लिए विनाशकारी है मोदी मॉडल’

Sun, 18 Jan 2015 08:28 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की ओर से मोदी मॉडल का विरोध करने के लिए पद यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व फ्रं ट के प्रवक्ता अजीत सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार पूंजी पतियों और कारपोरेट के मुनाफे के लिए किसानों पर ऐसा भूमि अधिग्रहण कानून थोप रही है जो उन्हें बर्बाद कर देगा। मोदी मॉडल से किसान, बेरोजगार और गरीबों के हित में नहीं है। मोदी मॉडल 95 प्रतिशत को नुकसान पहुंचाकर पांच प्रतिशत का विकास करने वाला है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे फ्रंट द्वारा मालवीय आवास से विरोध यात्रा शुरू की गई। इसमें युवा शक्ति दल, नव क्रांति दल भी शामिल रहा। पद यात्रा लावेला, गांधी ग्राउंड, छह सड़का, घंटाघर, मम्मन चौक होती हुई विसर्जन स्थल पर पहुंची। इस बीच कई नुक्क्ड़ सभाएं कर फ्रंट ने पर्चे वितरित कर मोदी मॉडल का विरोध किया।
इस दौरान प्रमोद यादव, सुनील यादव, नरेश, विवेक यादव, अंशुल सक्सेना, कपिल वर्मा, सुबोध शर्मा, प्रशांत शर्मा, कन्हई, अरविंद, प्रभात सक्सेना, विमल सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें