तीन जनवरी से गायब किशोरी के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं
ने उसके घरवालों के साथ घंटाघर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन दिया। आरोप है कि
पुलिस ने नामजदों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।
रविवार को पूर्वाह्न
में घंटाघर चौराहे पर जुटे 15 वर्षीय गायब किशोरी के परिवार वालों के साथ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ
गए। किशोरी के पिता प्रेमपाल ने बताया कि पुलिस ने नामजदों से सख्ती से
पूछताछ की होती तो वह बरामद हो जाती।
आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए
मुख्य आरोपी समेत उसके घरवालों को हिरासत में भी लिया था लेकिन उन्हें
कोतवाली से ही छोड़ दिया गया। दोपहर तक पुलिस के खिलाफ धरना दिया और
नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही किशोरी को बरामद
नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
धरना स्थल पर कांग्रेस के जिला संगठनमंत्री
प्रशांत तोष्नीवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष सिपट्टर सिंह सोलंकी, धनदेवी, सरोज
देवी, प्रेमवती, माया, महेशचंद्र, दिनेश, महेंद्र, पप्पू, अरविंद सिंह,
ऐवरन, मटरू लाल और होतीलाल आदि मौजूद थे।