फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन बैकअप में होने लगा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब 20 दिन के बाद अब ऑक्सीजन की किल्लत काफी हद तक दूर होने लगी है। हालांकि, अगर मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन मिलने वाली ऑक्सीजन सप्लाई में कोई रुकावट आती है तो एक बार फिर से स्थिति खराब होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। बरेली और काशीपुर के बाद अब जिले को हमीरपुर से भी ऑक्सीजन की सप्लाई मिलने लगी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात बदतर होने के बीच पिछले करीब 20 दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन की किल्लत थी। इस दौरान कई लोगों की ऑक्सीजन से जान भी गई। हालांकि, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल प्रशासन किसी की जान जाने की बात को पूरी तरह से नकार रहा है। ऑक्सीजन की ज्यादा किल्लत के बीच मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त खपत के साथ सही ढंग से प्रबंधन न होने की बात भी सामने आई। इसके चलते डीएम दीपा रंजन के आदेश पर एसडीएम सदर लाल बहादुर ने ऑक्सीजन आपूर्ति और खपत की निगरानी के लिए दो नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी दी थी।
ऑक्सीजन खपत और आपूर्ति की निगरानी के साथ इस दौरान बरेली से मिलने वाली ऑक्सीजन के कोटा में इजाफा हो गया। इसके साथ ही हमीरपुर, हरिद्वार और रुद्रपुर से भी सप्लाई मिलने लगी। अब मेडिकल कॉलेज में बैकअप बना हुआ है। फिलहाल ऑक्सीजन की किल्लत होती नहीं दिख रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी सामान्य हो रहे हालात
जिला अस्पताल भी 20 दिन से ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहा था। इसके साथ ही महिला अस्पताल से ऑक्सीजन के भरे हुए 20 सिलिंडर पिछले दिनों आपात स्थिति पैदा होने पर मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करा दिए गए थे। इसके बाद यहां भी ऑक्सीजन का बैकअप कम हो गया था। अब ऑक्सीजन सप्लाई में इजाफा होने के बाद जिला और जिला महिला अस्पताल में भी धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं।
बरेली से मिलने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई में इजाफा हुआ है। हमीरपुर से भी सप्लाई मिलने लगी है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज के पास ऑक्सीजन का पर्याप्त बैकअप है। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। फिलहाल ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है। लगातार सप्लाई मिलने से अच्छा बैकअप बना हुआ है। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें