फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप से सौदेबाजी का अब भाजपा नेता का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन में मरीज की मौत के बाद एक झोलाछाप से सौदेबाजी के मामले में एक भाजपा नेता भी चर्चा में आ गया है। मामले में एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता झोलाछाप से 80 हजार रुपये में सौदा कर रहा है। जबकि चौकी इंचार्ज की जो बात हुई, उसमें 70 हजार में सौदा हुआ था। दस हजार रुपये वह खुद बचाने के चक्कर में था। अब ऑडियो वायरल होने से भाजपा नेता की जमकर फजीहत हो रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बगरैन कस्बे में झोलाछाप के क्लीनिक पर एक मरीज की मौत हो गई थी। जिस पर मरीज के परिवार वालों ने हंगामा किया था और कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अभी दो दिन पहले चौकी इंचार्ज राजेश कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें चौकी इंचार्ज झोलाछाप से 70 हजार रुपये में सौदे की बात कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एसएसपी संकल्प शर्मा ने सीओ बिसौली से जांच कराई, जिसमें चौकी इंचार्ज पर लगे आरोप सही पाए गए। इससे एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।
अब बगरैन के ही एक भाजपा नेता का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में भाजपा नेता झोलाछाप से 80 हजार रुपये में सौदे की बात कर रहा है। वह कह रहा है कि परिवार वाले 80 हजार रुपये की कह रहे हैं। इस पर झोलाछाप कह रहा है कि सही, वह सुबह आ जाएं। इस ऑडियो के वायरल होने पर भाजपा नेता की फजीहत हो रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ऐसे मामलों में समझौता कराने में आगे रहता है, जिसमें उनका भी कमीशन रहता है।
विज्ञापन

बगरैन के भाजपा नेता का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में हमें जानकारी है और हमने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। इसमें महामंत्री एम सिंह राजपूत, महामंत्री अरुण कुमार धोबी और मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा शामिल किए गए हैं। इसकी जांच कराने के उपरांत ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। - अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें