फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

322 ऑक्सीजन के सिलिंडर पकड़े टीम ने

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। ऐेसे में लोगों ने इसकी कालाबाजारी शुरू कर दी है। इसकी सूचना लगातार जिला प्रशासन के पास भी पहुंच रही थी। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने 322 ऑक्सीजन सिलिंडर पकड़े।
विज्ञापन

शुक्रवार एडीएम राजस्व एवं वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन पर एसडीएम सदर लाल बहादुर सिंह ने शहर में छापा मारा। इस दौरान एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के मोहल्ला शहबाजपुर में एक गाड़ी से 67, गद्दी चौक पर 35, सलारपुर में 220 ऑक्सीजन सिलिंडर पकड़े। कुल 322 ऑक्सीजन के सिलिंडर पकड़े हैं। हालांकि इस बात की अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि यह सिलिंडर किसके हैं और इनमें ऑक्सीजन है या फिर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें