फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चौकी इंचार्ज ने बंद कराया रिवॉल्ट नाइट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदायन। नगर में चल रहे रिवॉल्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को चौकी इंचार्ज ने बंद कराया। चेतावनी दी कि अगर 10 बजे के बाद टूर्नामेंट हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इससे खिलाड़ियों और आयोजकों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य सुमित चौधरी ने बताया कि जब क्रिकेट मैच चल रहा था तो चौकी इंचार्ज आ गए। उन्होंने खेल को बीच में ही रुकवाते हुए कहा कि 10 बजे के बाद कोई मैच नहीं होगा। खिलाड़ी और आयोजक चौकी इंचार्ज की दखलंदाजी से हतप्रभ रह गए। उन्होंने उनसे खेल जारी रखने के लिए काफी आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना था कि गांव-गांव आजकल माहौल खराब है।
इसलिए नाइट मैच नहीं होगा। चौकी इंचार्ज ने अनुमति के बाद क्रिकेट खेलने की बात कही। बिना अनुमति मैच खेला तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। क्रिकेट कमेटी के सदस्य हेमंत ने कहा कि रात नौ बजे तक तो टीम ही आ पाती हैं, ऐसे में 10 बजे तक मैच पूरा हो सकता है। चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने कहा कि रात में खेलने से इसलिए रोका है कि गांव-गांव हंगामा और चोरों का शोर है। इससे असामाजिक तत्व कोई फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें