फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली  प्रभु श्री राम की बरात

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान/जरीफनगर/दहगवां।
विज्ञापन
धूमधाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काली अखाड़ा और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

 ग्राम आंतर में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने थिरकते हुए भगवान राम के जयकारे लगाए। देवी- देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

रामलीला ड्रामा क्लब के तत्वावधान में निकाली गई रामबारात का शुभारंभ बिल्सी विधायक हाजी बिट्टन ने किया। बारात क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। बारात की जगह-जगह आरती उतारी गई। भव्य स्वागत किया गया। घरों की छतों से पुष्पवर्षा की गई। वहीं ढोल, नगाड़ों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने थिरकते हुए श्रीराम के उद्घोष के साथ गुणगान किया। महाकाली का अखाड़ा, राम- सीता समेत दर्जनों देवी- देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान हाजी अरशद अली, जयपाल शाक्य, डॉ. सत्यवीर सिंह, तौसीफ अहमद, अफजाल सैफी, मेला कमेटी के प्रबंधक मुकेश राठी, एसओ नरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें