फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित टेंपो सड़क पर पलटा, छह सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के नगर के अकबराबाद चौराहे से सोमवार को सवारियां लेकर भवानीपुर जा रहा टेंपो सोमवार को मंडी समिति के सामने अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार महिला और पुरुष समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सवारियों ने बताया कि मंडी समिति के सामने पहुंचते ही चालक टेंपो पर नियंत्रण खो बैठा। इससे टेंपो सड़क पर पलट गया। उसमें सवार छह यात्रियों को चोटें आईं। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पलटे टेंपो को किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है। सभी छह यात्रियों को मामूली चाेटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें