फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
उपेंद्र कुमार फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सोरों कस्बे के पास लाले नगरा मजरा मालिकपुर निवासी उपेंद्र कुमार उर्फ बंटू (45) पुत्र राम सिंह सोमवार शाम बाइक से अपनी ससुराल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलचौरा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े किसी वाहन से जा टकराई।
हादसे में उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। इसके बाद परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि बाइक सवार के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें