फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर बेची जा रही थीं अन्य दवाएं, सीज

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर दवाओं के नमूने लेते औष​धि निरीक्षक।स्रोत:विभाग
विज्ञापन
बदायूं। औषधि निरीक्षक ने सहसवान के एक मेडिकल स्टोर और सीएचसी परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर छापेमारी की। इन केंद्रों में बाहर की दवाएं बिकती मिली। इस पर उन्होंने दवाओं को सीज कर दिया। इसके अलावा मेडिकल स्टोर से दो दवाओं का सैंपल लिया है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी। सोमवार को वह वहां पहुंचे ताे जेनरिक दवाओं की जगह बाहरी महंगी दवाएं बेची जा रही थीं। केंद्र पर मिली सभी दवाओं को सील कर करा दिया गया। वहीं, संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। केंद्र को निरस्त कराया जाएगा। इसके बाद सहसवान के ही चांद मेडिकल स्टोर की जांच की गई। यहां दो दवाएं संदिग्ध मिलीं, उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। मंगलवार को इस्लामगंज के दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। दोनों से बिल वाउचर मांगे गए, लेकिन मौके पर नहीं दे सके हैं। उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें