फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की तीन निजी अस्पतालों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सांसद संघमित्रा मौर्य ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में चयनित तीन निजी अस्पतालों की शिकायत की है। अस्पतालों पर आयुष्मान कार्ड धारकों को परेशान करने और उनका इलाज न करने का आरोप है। सांसद की शिकायत पर दिल्ली से सीएमओ डॉ. यशपाल के पास एक पत्र पहुंचा। इस पर सीएमओ ने अस्पतालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना में जिले के कुल 11 अस्पतालों को शामिल किया गया है। इनमें सात निजी और राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत चार सरकारी अस्पताल शामिल हैं। सभी अस्पतालों में अब तक योजना के तहत 440 गोल्डन कार्ड धारक पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें 413 को इलाज भी मिल चुका है। सांसद संघमित्रा मौर्य ने नैना आई केयर, मैरी गोल्ड और सिटी हॉस्पिटल की शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की है। उनका कहना है कि इन अस्पतालों की लगातार उनके पास शिकायतें आ रही हैं। नैना आई केयर में मरीजों से इलाज के बदले अलग से रुपये वसूले जाते हैं तो वहीं मैरीगोल्ड और सिटी हॉस्पिटल पुराना भुगतान न होने के चलते मरीजों का इलाज करने से इंकार कर देते हैं। ऐसे में योजना का काम प्रभावित हो रहा है। इधर, नैना आई केयर में 68 पंजीकरण के सापेक्ष अब तक 67 मरीजों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मैरी गोल्ड ने अब तक एक, सिटी हॉस्पिटल ने चार मरीजों का ही इलाज किया है। सांसद ने इन तीनों अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अस्पतालों की शिकायत की थी। तीनों अस्पतालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। यहां इलाज कराने वाले मरीजों का सत्यापन कराया जाएगा। कहीं पर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

दीपावली से पहले आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ हुई बैठक में कई अस्पतालों की शिकायतें मिली थीं। लेकिन इन तीन अस्पतालों की शिकायतें सबसे ज्यादा थीं। जिन अस्पतालों में जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा, उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। इसकी शिकायत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की गई है। - डॉ. संघमित्रा मौर्य, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें