फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो इंचार्ज प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने ब्लॉक जगत, दातागंज क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो इंचार्ज प्रधानाध्यापक, एक शिक्षक समेत दो शिक्षा मित्र गैरहाजिर मिली। बीएसए ने इनका एक दिन का वेतन/मानदेय काटा हैं। दूध का वितरण नहीं होने पर एमडीएम डीसी को निर्देेश दिए कि वह प्रधान को नोटिस जारी करें। साथ ही दूध का वितरण विद्यालयों में कराएं।
विज्ञापन

ब्लॉक जगत प्राथमिक विद्यालय फरीदापुर में बीएसए को शिक्षा मित्र सपना गैर हाजिर मिली। साथ ही बच्चों की संख्या भी कम मिली। विद्यालय में गैस होने के बावजूद चूल्हे पर खाना बनता हुआ मिला। ऐसे में बीएसए ने गैस पर खाना बनाने के निर्देश दिए। दातागंज के प्राथमिक विद्यालय कांसपुर में सहायक अध्यापक कोमल शर्मा और शिक्षा मित्र सर्वेश अनुपस्थित मिली। इनका भी वेतन/मानदेय काटा गया। यहां पर दूध का वितरण नहीं होने की जानकारी मिली। वहीं प्राथमिक विद्यालय दियोरी, बिहारीपुर अजब और उच्च प्राथमिक विद्यालय कांसपुर में भी दूध का वितरण नहीं होना पाया गया। ऐसे में बीएसए ने मिड डे मील की जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि वह प्रधान को नोटिस जारी कर दूध का बटवाएं। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरिया खनु में इंचार्ज प्रधानाध्यापक आलोक गुप्ता और प्राथमिक विद्यालय पत्तू नगला के इंचार्ज प्रधानाध्यापक खूबी चंद्र भी अनुपस्थित मिले। इन दोनों का वेतन काटा गया। वहीं पत्तूनगला में छह जनवरी से मिड डे मील बंद पाया गया। इस पर नाराजगी जताई। वहीं दातागंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें