फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के रूट पर नहीं बिकेगी मांस मदिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सावन में पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों के आवागमन वाले रूट पर मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रशासन की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि कांवड़ वाले रूटों पर शराब या मांस की कोई दुकान खुली नहीं रहेगी। किसी ने दुकान खोली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रूट चार्ट के मुताबिक कांवड़िया कछला से जल लेकर बदायूं आते हैं। फिर यहां से पहले से अलग-अलग शिव मंदिरों की ओर निकल जाते हैं। कछला से जल लाने का मुख्य रास्ता उझानी बाईपास होते हुए लालपुल, लालपुल तिराहा, मथुरिया चौक, कोतवाली, पथिक चौक, खेड़ा नवादा है। बरेली और पीलीभीत के कांवड़िया भी इधर से ही होकर गुजरते हैं। उनके लिए बिनावर और सिविल लाइंस क्षेत्र में अलग सुरक्षा व्यवस्था रहती है। वैसे भी सावन में मांस मदिरा से अक्सर लोग दूर ही रहना पसंद करते हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा में कोई विवाद न हो, इसलिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मांस मदिरा की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कछला से लेकर बदायूं, बिनावर मार्ग समेत जिस रास्ते से भी कांवड़िया गुजरते हैं। उन पर मांस, मदिरा की दुकान बंद रखने को कहा गया है। इस रूट पर अंडे के ठेले भी दिखाई नहीं देंगे। कोई दुकान खुली मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
एडीएम और एसपी सिटी ने देखी रूट व्यवस्था
-शुक्रवार दोपहर एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कांवड़ियों की रूट व्यवस्था चेक की। उन्होंने पहले लालपुल पुलिस चौकी पर मीटिंग की। उसके बाद लालपुल से लेकर लालपुल तिराहा, मथुरिया चौक, कोतवाली, खेड़ा नवादा तक भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें