फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस आधार पर खरीदे गए खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पंचायत अलापुर द्वारा पिछले दिनों 80 खंभों को खरीदने की प्रक्रिया की गई। इसकी शिकायत किसी ने डीएम से की। उन्होंने एडीएम से इसकी जांच कराई तो इसमें एक खंभे की कीमत 32 हजार 100 रुपये निकली। अब डीएम ने चेयरमैन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि किस आधार पर ये खंभे इतनी कीमत पर खरीदे गए। जवाब नहीं देने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की थी, जिसमें कहा गया था कि कुछ नगर पालिका, पंचायत अधिक मूल्य के खंभों को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे सरकारी धन का बेवजह दुरुपयोग होगा। इस पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को सभी नगर पालिका, पंचायत में इस साल खरीदे गए खंभों और लाइट की जांच के निर्देश दिए। एडीएम ने जांच करके डीएम को रिपोर्ट सौंपी। इसमें बताया गया कि अलापुर के अधिशासी अधिकारी के मुताबिक नगर पंचायत में 14 वें वित्त आयोग से 80 खंभे की खरीद 32 हजार 100 रुपये के हिसाब से कुल 25 लाख 68 हजार रुपये से शाहजहांपुर की एक फर्म से की गई। इस खरीदारी को महंगा बताते हुए डीएम ने अलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष नाज बी को नोटिस भेजा है। जवाब देने के लिए उन्हें तीन दिन का समय दिय गया है। जवाब नहीं देने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
अलापुर में 32 हजार 100 रुपये प्रति खंभे के हिसाब से 80 खंभे क्रय किए गए, जो काफी महंगे हैं। ऐसे में नोटिस भेजकर नगर पंचायत अध्यक्ष से जवाब मांगा गया है। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें