फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शहर में जहां हल्की बूंदाबांदी हुई वहीं जिले के अन्य स्थानों पर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान गिर गया और गर्मी से राहत मिली। शहर में रात तक रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

कई दिनों से पड़ रही गर्मी से हाल बेहाल है। तापमान भले ही न ज्यादा हुआ हो लेकिन उमस ने लोगों की जान निकाल रखी है। शुक्रवार को दिन में मौसम उमस भरा रहा लेकिन दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई जो रुक रुककर जारी रही।
बिल्सी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली । बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

उघैती। शुक्रवार को हुई बारिश से जहां मेंथा किसानों को नुकसान हुआ है, वहीं धान की रोपाई, बेड़न, बाजरा, मूंगफली आदि फसलों की बोआई में तेजी आएगी। अधिकतर खेत में कटी पड़ी मेंथा की फसल का नुकसान होने से किसान परेशान दिखे।
अलापुर। दोपहर बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और गर्मी से परेशान लोगो ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें