फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईरान पर हमले के विरोध में संगठनों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन करते संगठन के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तीखी निंदा की है। मालवीय आवास पर वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवादी हुकूमत ने ईरान के कई शहरों पर मिसाइल हमले कराए हैं, जो किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं हैं।
विज्ञापन

संगठनों का कहना है कि इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला की संप्रभुता को रौंदते हुए वहां के राष्ट्रपति को अगवा किया था और अब ईरान पर हमला कर दिया गया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई खुली गुंडागर्दी और वर्चस्ववादी नीति का उदाहरण है, जो सीधे तौर पर ईरान की संप्रभुता पर हमला है।
वक्ताओं के अनुसार,, अमेरिका कमजोर देशों पर प्रभुत्व बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने से नहीं हिचकता। इस अवसर पर प्रेमपाल सिंह, राम प्रकाश, चरन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, राम निवास, सतीश, राकेश सिंह, राजेश कुमार जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शासन ने युद्ध से प्रभावित लोगों का विवरण मांगा



- तहसील स्तर पर सूचना जुटाने में जुटे अधिकारी



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। प्रदेश के राहत आयुक्त ने ईरान-इस्राइल और खाड़ी के अन्य देशों में चल रहे युद्ध संघर्ष के मद्देनजर प्रभावित भारतीय नागरिकों का जिले से विवरण मांगा गया है। इस बारे में डीएम अवनीश राय द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।



निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी तहसील क्षेत्र का कोई व्यक्ति ईरान-इजरायल के युद्ध संघर्ष के कारण प्रभावित हुआ हो अथवा वर्तमान में संबंधित देश में फंसा हो, तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने ऐसे व्यक्तियों की जानकारी निम्न बिंदुओं पर उपलब्ध कराने को कहा है, जिसमें व्यक्ति का नाम, पिता/ अभिभावक का नाम, व्यक्ति का मोबाइल नंबर, जनपद बदायूं में निवास का पूरा पता, वर्तमान में किस देश में फंसे हैं, विदेश जाने का उद्देश्य (नौकरी/पढ़ाई/व्यापार) आदि का ब्योरा मांगा है।



उक्त विवरण मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 9756804590 (आईसीसीसी) पर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके संज्ञान में कोई व्यक्ति ईरान-इस्राइल या खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध संघर्ष से प्रभावित है, तो संबंधित की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा सके।







अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें यहां का कोई व्यक्ति ईरान-इस्राइल युद्ध में फंसने की बात सामने आई हो। इस बारे में तहसील स्तर पर जानकारी जुटाने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गए हैं। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें