फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों के निस्तारण के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। दो दिन अवकाश के कारण सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। बिसौली तहसील में डीएम की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने की ताकीद की। 42 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व संबंधी वादों का पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे व फोटोग्राफी भी कराए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने सहित राजस्व विभाग की 10, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की आठ और अन्य विभागों की 12 सहित कुल 42 शिकायतें आईं। इसमें चार का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम राशि कृष्णा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजात का अन्न-प्राशन भी कराया गया।
सहसवान तहसील में एसडीएम प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में कुल 10 शिकायतें आईं। इनमें से अधिकतर विद्युत निगम से संबंधित थीं। एसडीएम ने शिकायतें विभागीय अधिकारियों को सौंपने के साथ ही जल्द निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। दातागंज में हुए समाधान दिवस में 22 शिकायतें आईं। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी के समयबद्ध निस्तारण के लिए कहा।



सीडीओ ने किया पहली लर्निंग लैब का उद्घाटन
बिसौली। क्षेत्र के गांव सर्वा में आंगनबाड़ी केंद्र की पहली लर्निंग लैब का उद्घाटन सीडीओ केशव कुमार ने किया l इसके अलावा उन्होंने आम का पौधा भी रोपा। सीडीओ ने बताया लर्निग लैब प्री प्राइमरी स्कूल की तर्ज पर विभिन्न विधियों के माध्यम से तीन से छह वर्ष के बच्चों को अत्याधुनिक तरीके से अध्ययन कराने के लिए तैयार की गई है। बीडीओ राकेश कुमार निराला, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, एडीओ कामेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी हरीश उपाध्याय, प्रधान ब्रह्मचारी यादव, पूर्व प्रधान अखिलेश यादव मौजूद रहे l संवाद

बिल्सी में एडीएम ने सुनी जनता की शिकायतें



बिल्सी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर वैभव शर्मा ने जनता की शिकायतों का सुना। इस दौरान यहां 38 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से दो का मौके पर निराकरण कर दिया गया। शेष सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए प्रेषित किया गया। एडीएम ने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम रिपुदमन सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, मोहित कुमार राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें