फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं डिपो से शुरू हुई बिल्सी होकर हरिद्वार के लिए बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्र की जनता की मांग पर बदायूं डिपो ने बिल्सी होकर हरिद्वार के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस बदायूं से सुबह सवा आठ बजे रवाना होकर बिल्सी में नौ बजे पहुंचेगी, यहां से यह हरिद्वार के लिए रवाना होगी। 650 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अगले दिन तड़के साढ़े चार बजे वापस बदायूं पहुंचेगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले विधायक हरीश शाक्य ने निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। उस दौरान विधायक ने बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव को बिल्सी होकर हरिद्वार के लिए तत्काल बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर बदायूं डिपो ने यह बस रविवार से सेवा शुरू कर दी है।
डिपो से जारी समय सारणी के अनुसार बस सुबह सवा आठ बजे बदायूं से रवाना होगी, सुबह नौ बिल्सी पहुंचेगी। यहां से इस्लामनगर होते हुए दिन में 12 बजे गजरौला पहुंचेगी। इसके बाद बिजनौर के लिए रवाना होगी, बिजनौर में पांच मिनट रुकने के बाद दिन में सवा दो बजे बस हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी। शाम को करीब पौने पांच बस हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को आठ बजे वहां से वापस बदायूं के लिए रवाना होगी। इसी रूट से होते हुए अगले दिन तड़के साढ़े चार बजे बदायूं डिपो पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें