फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल समेत 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। करीब एक साल पुराने धोखाधड़ी, मारपीट और जालसाजी के मामले में सीजेएम नवनीत भारती ने भगवतीपुर के वर्तमान हल्का लेखपाल समेत 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मोंगर निवासी सुभाष चंद्र ने नौ फरवरी 2021 को सीजेएम नवनीत भारती की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। उनके मुताबिक उन्होंने रजनेश और उसकी मां सुशीला देवी से जमीन खरीदी थी। इसी जमीन को नगला घेर निवासी ओमवीर, दंगली, रविंद्र, प्रमोद कुमार, रिया पाराशरी, आशुतोष पाराशरी, दयाशंकर, अनिल कुमार, भूरे शाह, रजनीश और भगवतीपुर ने वर्तमान हल्का लेखपाल नरेंद्र कुमार गुप्ता से मिलकर दो अन्य लोगों के नाम पहले से ही बिकी हुई जमीन का बैनामा कराकर दाखिल खारिज भी करा दिया। शिकायत पर सुभाष चंद्र के साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने पुलिस को भी तहरीर दी लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
सीजेएम नवनीत भारती ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए रजनेश, ओमवीर, सुशीला देवी, दंगली, रविंद्र, प्रमोद कुमार, रिया पाराशरी, आशुतोष पाराशरी, दयाशंकर, अनिल कुमार, भूरे शाह, रजनेश और लेखपाल नरेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें