फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली जाते ही धड़ाम हुई ओपीडी से लेकर वार्ड तक की व्यवस्था

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बिजली न होने पर हाथ वाले पंखे से हवा करती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी में जिला महिला अस्पताल में शनिवार सुबह से देर शाम तक स्थिति ज्यादा खराब रही। मरीजों के तीमारदार हाथ वाले पंखे से हवा करते नजर आए। अस्पताल प्रशासन गर्मी में मरीजों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में जिला महिला अस्पताल की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां पर समय पर न डाॅक्टर आते और न स्टाफ पहुंचता है, जिसकी वजह से सुबह पहुंचने वाले मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शनिवार को स्थिति और भी ज्यादा खराब रही। दोपहर के समय भीषण गर्मी और उमस के बीच में बिजली चले जाने की वजह से पंखों की रफ्तार पूरी तरह थम गई, जिसकी वजह से महिला अस्पताल की ओपीडी में आईं गर्भवती महिलाएं, युवतियां, बच्चे और तीमारदार गर्मी में परेशान दिखाई दिए।
यही हाल वार्डाें का था। वहां पर भी पंखे बंद थे, जिसकी वजह से भर्ती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी। तीमारदारों का आरोप है कि मरीजाें की सुख सुविधा का जिला महिला अस्पताल में बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। पंखें न चलने का वीडियो भी सामने आया है। इधर, सीएमएस डॉ शोभा अग्रवाल का कहना है कि बिजली जाने पर जनरेटर क्यों नहीं चलाया गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई, मामला दिखवाती हूं। सभी डॉक्टरों को समय पर पहुंचने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें