फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर में खोल दिया स्कूल

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिसौली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
विज्ञापन
डीएम के आदेश के बाद नहीं हटा कब्जा
विज्ञापन

प्रधान ने फिर डीएम से लगाई गुहार
 पंचायत सचिवालय पर दबंग द्वारा कब्जा कर टेंट हाउस व  स्कूल चलाया जा रहा है। तहसील दिवस में प्रधान द्वारा डीएम से शिकायत करने  सचिवालय से दबंग का कब्जा नहीं हटा है। लोगों ने फिर जिलाधिकारी को  पत्र भेजकर सचिवालय से दबंग का कब्जा हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन

विकास खंड आसफपुर के गांव हरदासपुर में रामबाबू ने पंचायत घर/सचिवालय पर कब्जा कर  स्कूल खोल लिया है। उसी में वह टेंट हाउस भी चलाता है। प्रधान द्वारा  मना करने पर नहीं माना, तो प्रधान ओमप्रकाश ने बीते तहसील दिवस में  जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को शिकायती पत्र दिया, जिस पर त्रिपाठी  ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिवालय तत्काल दबंग के कब्जे से मुक्त  कराने का आदेश दिया था, लेकिन अभी भी दबंग का कब्जा बरकरार है। उसमें गैर मान्यता  प्राप्त स्कूल भी चल रहा है। इस कारण से प्रधान द्वारा बीएसए को भी प्रार्थना पत्र दिया है। यहां बता दें कि उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंग के हौसले बुुलंद हैं। वह प्रधान को धमका रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें