फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र चला रहे थे शस्त्र फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उसहैत।
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बने-अधबने हथियार मिले, दो मौके से फरार हुए
विज्ञापन

चार साल पहले भी शस्त्र फैक्ट्री चलाते पकड़े गए थे
थाना क्षेत्र के गांव कोनका नगला के जंगल में छापामारी कर पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री पकड़ ली। शस्त्र फैक्ट्री पिता-पुत्र मिलकर चला रहे थे। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो लोग भाग निकले। पुलिस ने शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ दो देशी रायफल 315 बोर, आधा दर्जन अधबने तमंचे, एक कारतूस का खोखा और एक जीवित कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन

एसओ उसहैत हरिभान सिंह को मुखबिर ने खबर दी कि थाना क्षेत्र के गांव कोनका नगला के जंगल में शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। एसओ उसहैत ने एसआई पुष्पेंद्र सिंह, राजेश यादव, कांस्टेबल प्रमोद यादव और हरीश के साथ मौके पर छापामारी की। यहां थाना क्षेत्र के गांव चेतराम नगला का साधूराम अपने दो पुत्रों मुकेश और उमेश के साथ अवैध शस्त्र बना रहा था। पुलिस को देखकर मुकेश और साधूराम भाग निकले। उमेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसओ हरिभान सिंह ने बताया कि पिता-पुत्रों को 2012 में भी शस्त्र फैक्ट्री चलाते पकड़े गए थे। कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य में भी इनके खिलाफ अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें